कौआकोल के सरौनी में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत; कुछ दिन पहले ही हुआ था बेटी का जन्म
नवादा/कौआकोल: कौआकोल थाना क्षेत्र के सरौनी मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बहरोई गांव निवासी जीतेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि जीतेंद्र कुमार अपनी भांजी को मानियातरी स्थित उसके घर छोड़ने के बाद मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव बहरोई लौट रहे थे। इसी दौरान सरौनी मोड़ से पहले टर्निंग के पास उनकी बाइक की एक स्कूल वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि जीतेंद्र कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जीतेंद्र कुमार परिवार के इकलौते वारिस थे। कुछ दिन पहले ही उनके घर एक पुत्री का जन्म हुआ था और परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन सड़क हादसे की खबर मिलते ही यह खुशी मातम में बदल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर स्थानीय कौआकोल पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
🎙️ रिकॉर्डिंग: सूरज कुमार
📺 KDL News – सच सबसे पहले















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें