नालंदा में डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में बैठक, स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क बढ़ाने की बनी रणनीति
नालंदा/नवादा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में नालंदा जिले में समर्थकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। जन सुराज ने 24 सितंबर 2026 को डॉ. अनुज सिंह को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है।
बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने, क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को विस्तार देने और विभिन्न सामाजिक वर्गों के साथ संवाद स्थापित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।
शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा
समर्थकों ने डॉ. अनुज सिंह की शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्नातक समुदाय से जुड़े शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की जरूरत है। बैठक में उपस्थित लोगों ने इन विषयों को मतदाताओं के बीच रखने पर जोर दिया।
जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर
बैठक में पंचायत, प्रखंड और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाने की बात कही गई। समर्थकों ने कहा कि डॉ. अनुज सिंह की प्राथमिकताओं और विचारों को स्नातक मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए लगातार संवाद किया जाएगा। साथ ही मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
एकजुट होकर अभियान चलाने का संकल्प
बैठक के अंत में उपस्थित समर्थकों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों, स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाओं, शिक्षा और क्षेत्रीय विकास से संबंधित विषयों पर अपने विचार साझा किए।
बैठक में सरमेरा के जिला पार्षद अशोक सिंह, हिलसा जन सुराज के उमेश वर्मा, हिलसा जन सुराज प्रवक्ता आशुतोष कुमार पांडे, रहुई के अजीत सिंह, ज्ञान रंजन, सुबोध जी मुखिया, संतोष जी, रंजीत कुमार सिंह सहित कई समर्थक एवं प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें