नवादा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
नवादा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
नवादा। नारदीगंज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से नारदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए ऑन-ड्यूटी चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घायल की पहचान सिद्धार्थ कुमार, पिता संजय गुप्ता, निवासी नवादा शहर के रूप में हुई है।
दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और दूसरी बाइक व उसके सवार की स्थिति क्या है, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें