नवादा राजद कार्यालय में स्नातक MLC उम्मीदवार दिलीप कुमार का भव्य स्वागत | KDL News
नवादा, 24 सितंबर 2026: नवादा राजद कार्यालय में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद समर्थित उम्मीदवार दिलीप कुमार जी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए आगामी स्नातक MLC चुनाव को लेकर चर्चा की।
कार्यक्रम में नवादा राजद के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा जी, गौतम कपूर चंद्रवंशी, कैलाश प्रसाद यादव, दीपक रोटी बैंक, राजकुमार यादव जी, पिंकी भारती जी, मेराज खान जी, कौशल राय, उमेश शर्मा सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिलीप कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में आगामी स्नातक MLC चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर अपनी सक्रियता बनाए रखने की बात कही।
प्रमुख नाम
दिलीप कुमार | तेजस्वी यादव | श्रवण कुशवाहा | पिंकी भारती | राजद | नवादा | पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें