नवादा: कौआकोल में स्नातक MLC चुनाव को लेकर NDA नेताओं की बैठक, नीरज कुमार के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता
कौआकोल, नवादा। स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर कौआकोल प्रखंड में आज एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीरज कुमार भी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य आगामी स्नातक MLC चुनाव में नीरज कुमार के समर्थन में अधिक से अधिक मत जुटाने को लेकर संगठनात्मक चर्चा करना बताया गया।
बैठक में शामिल नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नीरज कुमार के समर्थन में अपनी बात रखी और चुनाव में उनके साथ रहने की बात कही। बैठक में नवादा MLC अशोक यादव, भाजपा नेता अजीत यादव, भाजपा नेता रंजीत यादव, जदयू नेता सतीश कुशवाहा, जदयू नेता रामाश्रय सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी तथा जदयू प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा सहित NDA घटक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिहार में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के MLC चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। निर्वाचन आयोग ने बिहार की चार स्नातक और चार शिक्षक सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया है; मतदान 23 अक्टूबर 2026 और मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें