नवादा में पूर्व विधायक कौशल यादव और पूर्व MLC सलमान रागिब से मिले ज़ेड. हसन, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
नवादा में पूर्व विधायक कौशल यादव और पूर्व MLC सलमान रागिब से मिले ज़ेड. हसन, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चानवादा: नाथनगर विधानसभा, भागलपुर के RJD के पूर्व प्रत्याशी ज़ेड. हसन साहब ने आज पटना वापसी के क्रम में व्हाइट हाउस, नवादा में राजद के पूर्व विधायक श्री कौशल यादव जी एवं राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व MLC जनाब सलमान रागिब जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान राजद संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय तथा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। नेताओं के बीच संगठन को और मजबूत करने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर भी चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने और समाज के वंचित, दलित एवं पिछड़े वर्गों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर राजद नेता विनय यादव जी एवं मो. जावेद जी भी उपस्थित रहे।














टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें