बरेव में बाबा दशरथ मांझी की भव्य प्रतिमा का अनावरण, MLC अशोक यादव बोले— “जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं”
नवादा: जिले के बरेव में रविवार को पर्वत पुरुष एवं संकल्प और संघर्ष के प्रतीक बाबा दशरथ मांझी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर नवादा के MLC अशोक यादव ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष और दृढ़ संकल्प को याद किया।
MLC अशोक यादव ने कहा कि बाबा दशरथ मांझी की प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं है, बल्कि यह नवादा और पूरे मगध क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि सच्ची निष्ठा, दृढ़ संकल्प और अटूट मेहनत के दम पर बड़ी से बड़ी चुनौती को पार किया जा सकता है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा— “जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं!”
इस गरिमामयी अवसर पर नवादा की विधायक श्रीमती विभा देवी, मांझी समाज के प्रबुद्धजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। प्रतिमा के अनावरण को लेकर स्थानीय लोगों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
MLC अशोक यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोगों का स्नेह और समर्थन उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
रिपोर्ट: KDL News
स्थान: बरेव, नवादा (बिहार)















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें