प्रणय हत्याकांड में नवादा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मुख्य आरोपी के घर SIT का छापा; दो गिरफ्तार
नवादा में प्रणय हत्याकांड पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मुख्य आरोपी के घर छापा; दो गिरफ्तार
नवादा। हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचूगढ़ गांव में 1 सितंबर को दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में युवक प्रणय भारती की मौत के मामले में नवादा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर हिसुआ थाना कांड संख्या 508/26, दिनांक 02 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी मगध क्षेत्र, गया के आदेश पर एसपी नवादा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया है।
मुख्य आरोपी के घर SIT की छापेमारी
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को SIT टीम ने SDPO सदर-1, SDPO सदर-2, SHO हिसुआ, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल के साथ मुख्य अभियुक्त नीरज कुमार उर्फ कारू के बगोदर स्थित आवासीय परिसर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।
दो प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज
पुलिस ने इस मामले में दो प्राथमिक अभियुक्तों को जख्मी हालत में गिरफ्तार किया है। दोनों का नवादा स्थित क्रिडेंस हॉस्पिटल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में:
- चंदन कुमार उर्फ पचाही, पिता—विजय सिंह, निवासी बगोदर
- अखिलेश कुमार, पिता—नवल किशोर सिंह, निवासी भदसेनी
अवैध संपत्ति की जांच, कुर्की की प्रक्रिया शुरू
पुलिस ने बताया कि छापेमारी में बरामद दस्तावेजों के आधार पर अभियुक्तों द्वारा कथित तौर पर अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कानून के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से वारंट, इश्तिहार और कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस की नजर
घटना के बाद सोशल मीडिया पर जातीय उन्माद फैलाने वाले भ्रामक पोस्ट किए जाने की बात भी पुलिस ने कही है। ऐसे पोस्ट के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
नवादा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि भ्रामक और आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें और ऐसी किसी भी सामग्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
KDL News | नवादा















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें