नवादा में चिराग पासवान का 45वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
नवादा। शनिवार, 31 अक्टूबर को जिला लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कार्यालय, नवादा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय चिराग पासवान का 45वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रोफेसर विष्णु देव पासवान, राजकुमार पासवान, उपाध्यक्ष आर.पी. साहू, नगर अध्यक्ष उचित नारायण शर्मा, जिला प्रवक्ता मनीष कुमार, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार, संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद तस्लीम, आईटी सेल जिला अध्यक्ष रोहित पासवान, प्रखंड अध्यक्ष राजू पासवान, सरवन पासवान समेत जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
KDL News | नवादा की हर खबर पर नजर















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें