शेखोदेवरा आश्रम में चलाया गया स्वच्छता अभियान, BDO समेत अधिकारी और छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
शेखोदेवरा आश्रम में चलाया गया स्वच्छता अभियान, BDO समेत अधिकारी और छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
कौआकोल। कौआकोल प्रखंड के शेखोदेवरा आश्रम परिसर में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आश्रम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
स्वच्छता अभियान में कौआकोल प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), PHC प्रभारी, स्वच्छता अभियान से जुड़े नरेंद्र कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी विकास कुमार, आश्रम वैज्ञानिक जयवंत कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान शेखोदेवरा के मुखिया प्रतिनिधि मंटू यादव भी मौजूद रहे। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखोदेवरा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
अभियान के दौरान लोगों ने आश्रम परिसर में साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता से अभियान को सामूहिक रूप से सफल बनाने का प्रयास किया गया।KDL News | सच सबसे पहले

















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें