कौआकोल के सेखोदेवरा आश्रम पहुंचे विधायक मिथुन कुमार और विमल राजवंशी, कृषि व उद्योग की संभावनाओं का लिया जायजा
कौआकोल के सेखोदेवरा आश्रम पहुंचे विधायक मिथुन कुमार और विमल राजवंशी, कृषि व उद्योग की संभावनाओं का लिया जायजा
कौआकोल (नवादा)। बिहार विधानसभा की कृषि एवं उद्योग समिति के अध्यक्ष सह विधायक मिथुन कुमार एवं रजौली विधायक विमल राजवंशी ने नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड स्थित ऐतिहासिक सेखोदेवरा (सर्वोदय) आश्रम का विस्तृत जायजा लिया।
दौरे के दौरान विधायकों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) की कर्मभूमि रहे इस ऐतिहासिक केंद्र की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही आश्रम में संचालित जनकल्याणकारी एवं कृषि से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली और इसके विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।
कृषि विज्ञान केंद्र और खादी इकाइयों का निरीक्षण
विधायक मिथुन कुमार ने आश्रम परिसर में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) एवं खादी वस्त्र निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों, कारीगरों एवं संबंधित लोगों से बातचीत कर तकनीकी प्रशिक्षण, स्वरोजगार और कृषि से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।
कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर
विधायक मिथुन कुमार ने कौआकोल क्षेत्र में कृषि आधारित लघु एवं कुटीर उद्योगों की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने स्थानीय कृषि, खादी एवं ग्रामोद्योग को प्रोत्साहन देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में पहल की बात कही।
जेपी की स्मृतियों से जुड़े स्थलों का लिया जायजा
इस दौरान मिथुन कुमार और विमल राजवंशी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृतियों से जुड़े जेपी चट्टान सहित आश्रम की ऐतिहासिक धरोहरों का भी अवलोकन किया। आश्रम के संरक्षण और विकास को लेकर भी चर्चा की गई।
ग्रामीणों और आश्रम प्रबंधन से की बातचीत
विधायकों ने स्थानीय ग्रामीणों एवं आश्रम प्रबंधन के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। आश्रम को ऐतिहासिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने तथा स्थानीय युवाओं को कृषि और उद्योग से जोड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर सर्वोदय आश्रम के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक, लोजपा रामविलास के वरीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू, जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार, आईटी सेल अध्यक्ष रोहित कुमार समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
KDL News | सच सबसे पहले

















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें