कौआकोल में चोरों का आतंक, JCB और ट्रैक्टर मालिक परेशान; वाहनों से बैटरी चोरी
कौआकोल। प्रखंड क्षेत्र में चोरों के आतंक से JCB और ट्रैक्टर मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। चोर वाहनों को निशाना बनाकर उनकी महंगी बैटरियां चोरी कर ले जा रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से वाहन मालिकों में चिंता का माहौल है।
वाहन मालिक मोहम्मद इरफान ने बताया कि उनके वाहन से बैटरी चोरी होने की यह दूसरी घटना है। उन्होंने बताया कि एक बैटरी की कीमत करीब 15 हजार रुपये है। इससे पहले भी उनके वाहन से बैटरी चोरी हुई थी, लेकिन उस मामले में अब तक कोई पता नहीं चल सका।
इरफान के अनुसार, इस बार दोबारा बैटरी चोरी होने के बाद उन्होंने कौआकोल थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है और कार्रवाई की मांग की है।
लगातार बैटरी चोरी की घटनाओं से JCB और ट्रैक्टर मालिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब वाहन मालिकों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर है।
KDL News – सच सबसे पहले















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें